बिहार: दीपनगर के अर्धनिर्मित मकान से रविवार को मिले युवक के शव का 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम
Bihar, Nalanda | Jan 22, 2024 दीपनगर में दुःखी होटल के पीछे अर्धनिर्मित मकान से रविवार को मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार की दोपहर तक नहीं हुआ है। मृतक के पिता सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को उनके पुत्र अंटू कुमार का शव मिला था जिसके बाद दीपनगर थाना की पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर किया लेकिन दीपनगर पुलिस अभी तक पटना नहीं ले गई है ।