बौंसी: नयागांव में दुकान में आग लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Nov 1, 2024 बौसी थाना क्षेत्र के नया गांव में गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे एक दुकान में आग लग गई। जिसमें पति-पत्नी जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान दिलीप यादव एवं ब्यूटी देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि दिलीप यादव अपने घर पर ही दुकान चलते थे। जिसमें कपड़ा, चप्पल जूता सहित अन्य सामग्री रखा था। जख्मी अवस्था में दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।