शहर के रोटरी क्लब ने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एक शानदार पहल की है। क्लब ने दामखेड़ा कॉलोनी की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 को गोद लेकर उसका पूरा हुलिया ही बदल दिया है। इस अनोखे प्रोजेक्ट को 'नंद घर' नाम दिया गया है, जहां बच्चों के लिए नए खेल-खिलौने और बेहतरीन सुविधाएं जुटाई गई हैं।