मुरैना नगर: नेशनल हाईवे-44 पर भीषण जाम का वीडियो वायरल: टेकरी से बनमौर तक थमे पहिए, घंटों फंसे यात्री,वजह बनी पहेली।
मुरैना-ग्वालियर मार्ग पर नेशनल हाईवे-44 के टेकरी क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम लंबा जाम लग गया। जाम धीरे-धीरे बनमौर तक पहुंचने की बात कही जा रही है। यात्री वाहन समेत अन्य वाहन चालक घंटों परेशान रहे। जाम में फंसे एक कार चालक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। हालांकि जाम लगने का कारण देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो सका।हालांकि जाम रात तक लगा रहा।