मौदहा: मौदहा क्षेत्र में 36 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो दर्जन गांवों का संपर्क कटा
बीते 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी, नाले, तालाब और पोखर उफान पर हैं। जलभराव और सड़कों पर पानी भरने से आवागमन ठप हो गया है। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों का कस्बे से संपर्क कट गया है और कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। वहीं कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला