सत्तर कटैया: पंचगछिया, पटोरी,सत्तर सहित अन्य पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्र पर किये गये टेक होम राशन का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
पंचगछिया, पटोरी, सत्तर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य पंचायतों में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका द्वारा टेक होम राशन का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद बीडीओ,सीओ, सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका द्वारा विभिन्न केन्द्र पर जाकर टेक होम राशन वितरण का निरीक्षण किया गया। पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।