सत्तर कटैया: सत्तर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य पंचायतों में बुधवार को 10 वर्ष से 19 वर्ष के किशोरियों को खिलाई जायेगी आईफए गोली
सत्तर सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर बुधवार को 10 वर्ष से 19 वर्ष के किशोरियों को आईएफए की नीली गोली सेविका-सहायिका द्वारा खिलाई जायेगी। एल एस शिखा स्वर्णिका ने बताया कि स्कूल नहीं जानेवाली किशोरियों को रह दवा आंगनबाड़ी केन्द्र पर खिलाई जायेगी। इस संबंध में सभी सेविका-सहायिका को जानकारी देते हुये दवा उपलब्ध करा दिया गया है।