सत्तर कटैया: बिहरा, विशनपुर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर किशोरियों को खिलाई गयी आईएफए गोली
बिहरा, विशनपुर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर किशोरियों को आईएफए की नीली गोली खिलाई गयी। एल एस शिखा स्वर्णिका ने बताया कि अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को स्कूल नहीं जानेवाली 10 से 19 वर्ष के किशोरियों को आईएफए की नीली गोली सेविका-सहायिका द्वारा खिलाई गयी। किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में भी जानकारी दी गई।