मेदिनीनगर (डालटनगंज): छतरपुर: ₹25 हजार के कर्ज पर ₹50 हजार मांगने पर पारा शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द निवासी पारा शिक्षक उदय सिंह हत्याकांड का पलामू पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी छतरपुर नाग बाबा निवासी सुरेन्द्र यादव भी पारा शिक्षक है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों के बीच 25 हजार के बदले 50 हजार रुपये मांगने का विवाद था। छह माह पहले उदय से रुपए उधार लिए थे।