हाथरस: जिम से लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्जनभर लोगों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत अरोरा मोबाइल शॉप के पास जिम से लौट रहे दो युवकों के साथ दर्जन भर से अधिक लोगों ने लाठी डंडे व बेल्टों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा तफरी की मच गई। जिम से लौट रहे दो युवकों के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।