चांपा: सारागांव के NH 49 पर कंटेनर और ट्रेलर वाहन में हुई टक्कर, हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
जांजगीर चाम्पा के सारागांव के NH 49 में कंटेनर वाहन और ट्रेलर वाहन के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ था. हादसे में ट्रेलर वाहन का ड्राइवर केबिन में ही फंसा हुआ था और लोगों के साथ साथ पुलिस टीम द्वारा उसे निकालने की कोशिश की जा रही थी. इधर, ट्रेलर ड्राइवर सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई है और वह राजस्थान के निवासी था. मामले की जांच पुलिस कर रही है.