कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार की रात करीब नौ बजे राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की बैठक हुई। एनडीए की बैठक में झारखंड की दो राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति और मतदान की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद बीजेपी विधायक नीरा यादव ने बताया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी सहयोगी दल राज्यसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में हैं।