हरदोई: तेज आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई मोहल्लों में बिजली गुल
Hardoi, Hardoi | May 29, 2026 गुरुवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।