#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। बयाना में भरतपुर स्टेट हाईवे स्थित मुर्रकी रीको एरिया में रविवार सुबह पत्थरों के ब्लॉक से भरे एक ट्रेलर के अंदर हेल्पर का श*व मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रेलर ड्राइवर ने पत्थरों के ऊपर युवक का शव देखकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर बयाना थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान रुदावल थाने के ककलपुरा निवासी रिंकू (19) पुत्र उदयसिंह जाटव के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रिंकू तीन दिन पहले ही काम के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बयाना उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।