डुमरी: OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार ने 5 घंटे में ट्रांसफार्मर लगाकर घुटियागढ़ा गांव को किया रोशन
Dumri, Giridih | Apr 11, 2026 भरखर पंचायत अंतर्गत घुटियागढ़ा गांव में करीब एक सप्ताह से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर की शिकायत पर मात्र 5 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल कर दी गई।पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार ने गांव वालों से सूचना मिलते ही कार्रवाई की।जानकारी दोपहर करीब 12.30 बजे दी।उन्होंने ट्रांसफार्मर लगवाने के बाद मौके पर फीता काटकर उद्घाटन किया।