घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके समापन समारोह में शामिल हुईं, व्यासपीठ पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
घोड़ाडोगरी। गुरुवार दोपहर 12 बजे बगडोना मंडल अंतर्गत ग्राम मोरडोंगरी (लक्कड़जाम) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके शामिल हुईं। यह धार्मिक आयोजन ग्राम के शिक्षक श्री गोंडू यादव जी के निवास पर आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक गंगा उइके ने कथा स्थल पहुंची।