बिसौली: बिसौली के रमपुरिया प्राथमिक विद्यालय की रसोई में सिलिंडर में लगी आग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर पाया काबू
Bisauli, Budaun | Jul 27, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय रमपुरिया में सोमवार 11 बजे करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय की रसोई में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घटना के समय स्कूल में करीब 20 बच्चे मौजूद थे। आग लगते ही विद्यालय स्टाफ ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।