मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री सह भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को करीब चार बजे कहा कि जनसंवाद में प्राप्त सभी आवेदनों का निपटारा हर हाल में 15 जनवरी तक किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।