कोल: जलाली में मनचले की हरकतों से तंग बेटी के सुसाइड मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, SSP से की गई शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 13, 2025 जलाली में मनचले की हरकतों से तंग बेटी की सुसाइड के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र का ही एक युवक उनकी बेटी को परेशान करता था। पीड़ित के मुताबिक उक्त मनचला उनकी बेटी को लगातार परेशान करता था जिसके चलते 5 फरवरी को उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।