जशपुर: जनगणना 2027: स्व-गणना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, अपर कलेक्टर ने दी जानकारी
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के तहत जिले में 16 अप्रैल से स्व-गणना प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। उन्होंने नागरिकों से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन स्व-गणना पूर्ण करने की अपील की।