राष्ट्रीय लोक अदालत और स्थानीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संदर्भ में थी। बैठक में जिले के सभी थानों के थाना अध्यक्ष, अधिवक्ता और लगभग 100 पराविधिक स्वयं सेवक सामिल हुए।