करतला: उरगा सड़क हादसे में मृतक और घायलों की पहचान हुई, इमलीडुग्गू बस्ती में पसरा मातम
Kartala, Korba | May 26, 2026 उरगा थाना क्षेत्र के कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग स्थित भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक और घायलों की पहचान हो गई है। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र कंवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू सिंह और रोशन तिर्की गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।