जशपुर: जशपुर में 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संभावित दौरा, अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर तैयारियां तेज कीं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 17 अप्रैल को जशपुर प्रवास संभावित है। वे रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नई सड़कों का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही सियान गुड़ी डे-केयर केंद्र का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने स्थल का निरीक्ष