कोटा के गोविंद नगर में 40वें मोहर्रम के मौके पर नौजवान कमेटी की ओर से अकीदत, अमन और भाईचारे का संदेश देते हुए भव्य लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर दस्तरख्वान से नियाज़ हासिल की। कमेटी के अनवर खान ने बताया कि इस अवसर पर करीब 15 से 20 देगों में लंगर तैयार किया गया। लंगर के बाद आयोजित महफिले-कव्वाली में देश के मशहूर कव्वालों ने अपने सूफियाना कलाम और नातों से समां बांध दिया, जहां देर रात तक अकीदतमंद कव्वाली का लुत्फ उठाते रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता अमीन पठान और हकीम पठान शामिल हुए, जिनका आयोजन समिति ने फूल-माला पहनाकर इस्तकबाल किया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष शहीदाने कर्बला की याद में किया जाता है, जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देना है।
Ladpura, Kota | Aug 5, 2026