आरा: ट्यूशन पढ़कर आ रही युवती शौच करने के दौरान नदी में गिरी, 24 घंटे बाद गड़हनी के समीप से बरामद हुआ शव
Arrah, Bhojpur | Aug 4, 2025 चिरापुर पुल के पास इचरी गांव की एक छात्रा शनिवार की शाम गड़हनी से लौटते समय शौच के दौरान नदी में गिर गयी थी, जिसका 24 घंटे बाद शव बरामद हुआ। रविवार को एनडीआरएफ की टीम दो स्टीमर लेकर चिरापुर से जैतपुर तक खोज की थी, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। छात्रा संजू कुमारी प्रखंड के इचरी गांव निवासी नागेंद्र सिंह की बीए पार्ट एक की छात्रा थी।