पवई: ट्रांसफर नीति पर पूर्व विधायक मुकेश नायक का बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप
Pawai, Panna | Jun 22, 2026 पवई। पवई विधानसभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश नायक ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर तबादला नीति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जारी अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रांसफर नीति भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई है और विभिन्न विभागों में स्थानांतरण के नाम पर कर्मचारियों से भारी रकम वसूली जा रही है