भोगांव: बिछवां के गांव नगला देवी में पारिवारिक विवाद में भाइयों ने भाई व भाभी को गाली-गलौज करते हुए की मारपीट
गांव नगला देवी निवासी पूनम पत्नी जितेन्द्र ने थाने में NCR दर्ज कराते हुए बताया कि बीते सोमवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पारिवारिक बातों को लेकर देवर अनिल,श्रषि व मिथुन पुत्रगण साहिब सिंह ने उसके साथ गाली गलौज की।बिरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे व बचाने आये उसके पति जितेंन्द्र को गाली-गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।