तारानगर: तारानगर में 2 जून को 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' में राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार करेंगे शिरकत, डैम पर जल पूजन कार्यक्रम
'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) रामगोपाल सुथार कल 02 जून को सुबह 11 बजे तारानगर पधारेंगे। राजगढ रोड स्थित डैम (प्रोजे€ट ऑफिस) में राज्यमंत्री सुथार जल पूजन करेंगे और अभियान के महत्व पर जागरूकता संदेश देंगे।अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल तारानगर अनूप खंडेलवाल एड. ने आमजन से सुबह 11 बजे डैम पर पहुंचने हेतु कहा।