खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बुधाकला के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में शिव शंकर (25), अजीत चौधरी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।