मोदीनगर: मोदीनगर और मुरादनगर समेत सभी थाना क्षेत्रों में देर शाम पुलिसकर्मियों ने की पैदल गश्त, कमिश्नर के निर्देश पर चला अभियान
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मोदीनगर, निवाड़ी और मुरादनगर समेत गाजियाबाद जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गुरुवार देर शाम थाने की पुलिस टीम की ओर से गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों व सड़क किनारे खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई है। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।