मोदीनगर: मुरादनगर थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने लगाई गंगा नदी में छलांग, मंदिर के सेवादार ने नदी में कूदकर बचाई जान
मुरादनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति आत्महत्या करने के उद्देश्य से गंगा नदी में कूद गया। नदी में व्यक्ति डूबता हुआ देखकर पास में बने मंदिर में मौजूद लोगों ने सकुशल उसे बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मोदीनगर ग्राम सिखेड़ा निवासी जयपाल आत्महत्या के इरादे से गंगा नदी में कूद गए।