मोदीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश की पहली नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल उद्धघाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही ट्रेन को हरी झंडी दिखाई तो स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस फेज में मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ तीन स्टेशन हैं। मोदीनगर के डॉ केएन मोदी के छात्र छात्राओं ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया। यात्रा करने वाले बच्चों ने इसे अद्भुत बताया।