धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव इलाहाबास में 3 बकरियों और 3 बकरों की चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
Dhampur, Bijnor | May 11, 2026 नहटौर क्षेत्र के गांव इलाहाबास निवासी अतीक अहमद ने सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां ने बकरी पाल रखी है।रात के समय 3 बकरी व 3 बकरे अज्ञात चोर चुराकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।करीब अस्सी हजार रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।