पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का दावा, NDA 121 में से 100 सीटें जीतेगी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान के बाद अब तमाम बड़े नेता लगातार अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यह दावा किया है कि 121 सीटों में से 100 सीटों पर एनडीए की जीत होने जा रही है। इतना ही नहीं चालक पासवान ने यह भी दावा किया है कि लोजपा रामविलास की भी 14 सीटों पर जीत तय है।