पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बंपर वोटिंग के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान में बंपर वोटिंग हुई है। इसे लेकर गुरुवार रात करीब 10:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया है। मौके पर तेजस्वी यादव ने यह दावा भी किया है कि लोगों ने महागठबंधन की जीत पर मोहर लगा दी है।