रहुई: रहुई पुलिस ने बसानपुर गांव से हत्या के प्रयास के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जो 5 वर्षों से था फरार
Rahui, Nalanda | Apr 18, 2026 रहुई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बसानपुर गांव से हत्या के प्रयास के एक मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिंटू राउत के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मिंटू राउत हत्या के प्रयास के मामले में नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था।