मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव में घर से सौच के लिए निकले बालक की तालाब में डूबने से हुई मौत
लेदुकी निवासी राजकुमार ने बताया कि नाती शिवम 7 वर्ष पुत्र लव कुश बगल की छरियहवा तालाब की तरफ दो-तीन बच्चों के साथ सौच के लिए निकाला था पैर फिसलने की वजह से शिवम गहरे पानी में चला गया साथ के बच्चे रोते बिलखते घर जाकर परिजनों को जानकारी दी सूचना पर पहुंचे परिजन गहरे पानी से अपने इकलौते पुत्र को बाहर निकाल कर पटेहरा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित किया।