अकबरपुर: मारपीट से संबंधित मामले में फरार दो वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना गजनेर पुलिस ने मारपीट से संबंधित मामले में फरार चल रहे दो वांछित वारंटियों राजेन्द्र पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम बिल्टी व अजय पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम निनायां थाना ग़जनेर को उनके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।