बेरो: लूट की साजिश विफल, लापुंग-ईटकी पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Bero, Ranchi | Mar 30, 2026 लापुंग थाना कांड 09/26 (29.03.2026) व ईटकी थाना कांड 18/26 (30.03.2026) में पुलिस ने लूट की साजिश रच रहे गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले लापुंग से दो (एक किशोर सहित) कट्टा व चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए। पूछताछ पर ईटकी से हथियार सप्लायर समेत तीन और गिरफ्तार हुए। 1 सिक्सर, 2 कट्टा, 3 कारतूस व दो बाइक बरामद।