बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में पैंटोग्राफ में आई खराबी, 4 घंटे कैंट स्टेशन पर रुकी
Sadar, Varanasi | May 31, 2026 वाराणसी। बनारस से खजुराहो जाने वाली गाड़ी संख्या 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण वाराणसी जंक्शन पर रोकनी पड़ी। गाड़ी अपने निर्धारित समय सुबह 05:15 बजे बनारस स्टेशन से रवाना हुई थी, लेकिन यात्रा के दौरान पिछले पैंटोग्राफ में तकनीकी गड़बड़ी आने पर एहतियातन 05:28 बजे वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर रोक दिया गया।