फरीदाबाद की लाइफ लाइन कही जाने वाली सिटी बस सेवा बुधवार सुबह करीब 4 घंटे 30 मिनट तक पूरी तरह ठप रही। इस दौरान न तो कोई बस डिपो से बाहर निकली और न ही कोई निर्धारित रूट पर चली। अचानक बस संचालन बंद होने से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कॉलेज और स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी देरी हुई, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ा।