हरदा में तेज शीतलहर और घने कोहरे के कारण नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में कल (सोमवार) अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जारी किया गया है। आज 4 जनवरी शाम 7 बजे जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में तापमान में आई गिरावट के कारण यह निर्णय लिया गया है।