सांगानेर: सिवरेज में काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत पर पूर्व मंत्री ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया, एक-एक करोड़ के मुआवजे की मांग
करधनी थाना इलाके में शुक्रवार शाम को सिवरेज में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत के मामले में देर रात पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और ढांढ़स बंधाया, पूर्व मंत्री ने कांवरिया अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और वाल्मीकि समाज के लोगों से बातचीत की,इस दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह एक-एक करोड रुपए की मुआवजे की मांग की है।