सुपौल: नम आंखों से दी गई गणपति बप्पा को विदाई, विसर्जन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Supaul, Supaul | Sep 25, 2026 सुपौल शहर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुक्रवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।