देहरादून: नगर निगम में नगर आयुक्त नमामि बंसल ने लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में सफाई व्यवस्था पर फीडबैक देने की अपील की
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तगत लोगों से निकायों में सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल ने लोगों से अपील की है कि सभी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपना फीडबैक जरूर दें।