मढ़ौरा: आदर्श मध्य विधालय पकहां में आयोजित हुआ समर कैंप
प्रखंड के आदर्श मध्य विधालय पकहां में शिक्षा विभाग के द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया और गर्मी के छुट्टी के दौरान भी स्कूली बच्चो को शिक्षा जारी है। इस संबंध में गुरुवार की दोपहर बारह बजे विधालय प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि यह शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना है और इस समर कैंप में बच्चो को बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की गयी है।