दमोह: इमलिया माला के पास खेत से लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, जिला अस्पताल में मौजूद डॉ ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Jun 13, 2026 दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के इमलिया माला के पास सड़क हादसे में घायल मिले 60 वर्षीय चंदन सिंह निवासी गुलौदा (जबलपुर) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे एक दिन पहले खेत पर जुताई कराने गए थे और घर नहीं लौटे थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। घायल अवस्था में मिलने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।