मुज़फ्फरनगर: लाइसेंसी राइफल बनी जानलेवा, घर में गूंजी गोली की आवाज, आदित्य की गोली लगने से हुई दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आदित्य नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर पर अपनी लाइसेंसी राइफल साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।