जनपद में कानून व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी (CO) नगर ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमत धाम मन्दिर परिसर और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की।