फतेहाबाद: ई रजिस्ट्री के विरोध में फतेहाबाद तहसील के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Fatehabad, Agra | Jun 25, 2026 ई रजिस्ट्री के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन के क्रम में फतेहाबाद में भी अधिवक्ताओं का विरोध जारी है बृहस्पतिवार को उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए ई रजिस्ट्री को समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन तहसीलदार फतेहाबाद को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।